VVICHAKSH
In testingपरीक्षण जारी

A dashcam that keeps your footage yours. एक डैशकैम, जिसमें आपकी रिकॉर्डिंग आपकी ही रहती है।

Vichaksh turns an Android phone into a dashcam. It records the road continuously, saves the clip by itself when something happens, and keeps every recording on your phone — not on our servers, because we do not have any. विचक्ष आपके एंड्रॉइड फ़ोन को डैशकैम बना देता है। यह सड़क को लगातार रिकॉर्ड करता है, कुछ होने पर क्लिप अपने आप सुरक्षित कर लेता है, और हर रिकॉर्डिंग आपके फ़ोन में ही रखता है — हमारे सर्वर पर नहीं, क्योंकि हमारे पास सर्वर हैं ही नहीं।

Being tested right now. Vichaksh is not on Google Play yet. It is being tested on real phones, on real journeys, and this page describes only what the app does today — not what it is going to do. अभी परीक्षण चल रहा है। विचक्ष अभी Google Play पर उपलब्ध नहीं है। इसे असली फ़ोनों पर, असली यात्राओं में परखा जा रहा है। यह पृष्ठ केवल वही बताता है जो ऐप आज करता है — वह नहीं जो आगे करेगा।

What it does todayयह आज क्या करता है

Records in clips you chooseआपकी चुनी हुई लंबाई की क्लिप

Continuous recording, cut into clips of the length you set, with no gap at the join. When the space you allowed runs out, the oldest ordinary clips make way — saved ones never do. लगातार रिकॉर्डिंग, आपकी तय लंबाई की क्लिप में — जोड़ पर कोई अंतराल नहीं। जगह भर जाने पर सबसे पुरानी साधारण क्लिप हटती हैं; सुरक्षित की गई क्लिप कभी नहीं।

Saves the clip when something happensकुछ होने पर क्लिप सुरक्षित

A jolt the phone recognises as an impact keeps the clip before it, the one during it and the one after — the footage from before is usually the part that matters. One tap does the same by hand. टक्कर जैसा झटका महसूस होते ही उससे पहले की, उस समय की और उसके बाद की क्लिप रख ली जाती है — काम की बात अक्सर पहले वाली क्लिप में होती है। एक टैप से यही हाथ से भी हो जाता है।

Time, date and speed on a copyप्रति पर समय, तारीख़ और गति

Export a stamped copy to share — as a band below the picture so nothing is covered, or painted on. The original recording is never changed. साझा करने के लिए मुहर लगी प्रति निकालें — चित्र के नीचे पट्टी में, ताकि कुछ ढके नहीं, या चित्र पर ही। मूल रिकॉर्डिंग कभी नहीं बदली जाती।

It tells you when it cannot workकाम न कर पाने पर बता देता है

A covered lens, a phone getting too hot, a charger that is not keeping up — each is noticed and said plainly, because a dashcam that quietly records nothing is worse than none at all. ढका हुआ लेंस, ज़्यादा गरम होता फ़ोन, कमज़ोर चार्जर — हर बात पकड़ी जाती है और साफ़ बता दी जाती है, क्योंकि चुपचाप कुछ न रिकॉर्ड करने वाला डैशकैम न होने से भी बुरा है।

Home modeहोम मोड

Point a spare phone at a room or a door. It keeps only the clips where something moved, and tells you when something does — and it keeps the seconds before, which a camera that waits for movement has already missed. पुराने फ़ोन को कमरे या दरवाज़े की ओर लगा दें। जिनमें हलचल हुई, केवल वही क्लिप रखी जाती हैं, और हलचल होते ही आपको बता दिया जाता है — साथ में उससे पहले के कुछ पल भी, जो हलचल का इंतज़ार करने वाला कैमरा गँवा चुका होता है।

Your cloud, not oursआपका क्लाउड, हमारा नहीं

Backup goes to your own Google Drive, OneDrive or any folder you pick. It is still being tested and is not dependable yet — we would rather say so than let you find out when you need a clip. बैकअप आपके अपने Google Drive, OneDrive या आपके चुने फ़ोल्डर में जाता है। यह अभी परखा जा रहा है और भरोसे लायक नहीं है — ज़रूरत के समय आपको पता चले, उससे बेहतर है कि हम अभी बता दें।

What leaves your phoneआपके फ़ोन से क्या बाहर जाता है

Your recordingsआपकी रिकॉर्डिंग Nothing, unless you set up backup — and then it goes to your cloud account, which we cannot see. कुछ नहीं, जब तक आप बैकअप चालू न करें — और तब भी वह आपके क्लाउड खाते में जाता है, जिसे हम देख नहीं सकते।
Your locationआपकी लोकेशन Used on the phone for speed and for the stamp. It is not sent to us. गति और मुहर के लिए फ़ोन में ही इस्तेमाल होती है। हमें नहीं भेजी जाती।
Your accountआपका खाता Your email, your name if Google gives us one, and the model of each phone you use. That is all, and you can delete it. आपका ईमेल, Google से मिला नाम, और आपके हर फ़ोन का मॉडल। बस इतना ही, और आप इसे मिटा सकते हैं।

Read the privacy policyगोपनीयता नीति पढ़ें

Why an account at allखाता क्यों ज़रूरी है

Because cloud backup has to belong to something, and because anything paid for later must work on every phone you own rather than on one install. You sign in once, at home. After that the app keeps working with no signal — recording is never held up by an account, on any road, ever. क्योंकि क्लाउड बैकअप किसी न किसी खाते से जुड़ा होना चाहिए, और आगे चलकर जो सुविधाएँ पैसे से मिलें वे आपके हर फ़ोन पर चलनी चाहिए, केवल एक इंस्टॉल पर नहीं। आप एक बार, घर पर साइन इन करते हैं। उसके बाद ऐप बिना नेटवर्क भी चलता रहता है — रिकॉर्डिंग कभी, किसी सड़क पर, खाते के कारण नहीं रुकती।

Get in touchसंपर्क करें

Questions, faults and anything about your data: सवाल, ख़राबी या अपने डेटा से जुड़ी कोई भी बात: support@vichaksh.com